अचलगंज। बेहटी गोपालपुर के समीप बदरका गांव की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सीएचसी में उसकी मौत हो गई।
बदरका गांव निवासी रामू (24) पुत्र बिंदाराम बुधवार रात 9.30 बजे बाइक से अपनी भतीजी की गोद भराई में आए रिश्तेदरों को अचलगंज छोड़कर घर लौट रहा था। बेहटीगोपालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे रामू सिर के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई। रामू पांच भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था।