फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों भाइयों के शव घर पहुंचने पर कोहराम

विज्ञापन
हादसे में सगे भाइयों के शव घर पहुंचने पर लगा ग्रामीणों का मजमा - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में मरे दो भाइयों के शव गुरुवार को घर पहुंचाए गए। दोनों के शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं। हादसे में घायल तीसरे भाई की हालत अभी भी गंभीर है।
विज्ञापन

हसनगंज के तेगापुर गांव निवासी शांति पाल (55) अपने छोटे भाई मुल्कराज (45) के साथ बुधवार को एक ही बाइक से बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी रमदासपुर गांव अपनी बेटी शैल कुमारी की शादी के लिए लड़का देखने गया था। देर शाम घर लौटते वक्त बंथरा थाना क्षेत्र में डंपर ने बाइक में टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। डंपर की चपेट में आकर बाइक से आगे चल रहे दूसरे नंबर का भाई राज कुमार भी घायल हो गया था। अभी भी उसकी हालत गंभीर है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शांति पाल व उसके छोटे भाई मुल्कराज के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों भाइयों के शव देखने के लिए घर के बाहर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें