फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
बांगरमऊ में मृतक अधिवक्ता नीरज गौतम के घर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। सड़क हादसे का शिकार हुए अधिवक्ता का शव सोमवार को घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। कस्बे वासियों व नेताओं के साथ सभासद व अधिवक्ताओं ने घर पहुंचकर श्रृद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बा निवासी अधिवक्ता नीरज गौतम (45) की बाइक में बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में चल रहा था। शनिवार देर रात मौत होने के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचा।
मृतक की पत्नी पूनम गौतम सभासद होने से घर पर सभासदों के साथ सांत्वना देने के लिए विधायक श्रीकांत कटियार, चेयरमैन इजहार खां गुड्डू, भाजपा नेता विकास गुप्ता, बालाराव गुप्ता, सभासद उमाशंकर यादव, अजय गुप्ता, आनंद अर्कवंशी, सुजीत कुमार, अनिल कुमार ,राहुल शुक्ला, अधिवक्ता राम भरोसे वर्मा, मुजम्मिल अहमद, मनीष मिश्रा, विद्या शंकर मिश्र, अनिल कनौजिया घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक की बेटियों में दिव्यांशी तथा आशिन रो रोकर बेहाल हैं। मृतक का अंतिम संस्कार नानामऊ घाट पर किया गया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें