फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
हसनगंज में मोहान-बांगरमऊ मार्ग पर सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। मोहान-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। बुजुर्ग को पत्नी को पेट दर्द की दवा दिलाने के लिए हसनगंज में साइकिल खड़ी कर वाहन से लखनऊ जाना था।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के जिंदासपुर गांव निवासी 62 वर्षीय रामकिशन चौरसिया रविवार को पत्नी परवाता (58) के साथ उसे पेट दर्द की दवा दिलाने के लिए लखनऊ जाना था। रविवार की सुबह वह साइकिल में पत्नी को बैठाकर हसनगंज जा रहा था। उसे हसनगंज में साइकिल खड़ी कर सवारी साधन से लखनऊ जाना था।
मोहान-बांगरमऊ मार्ग पर इसी कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीखेड़ा तिराहे पर एक वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में परवाता की मौके पर मौत हो गई। जबकि साइकिल चला रहा रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेटा दीवारी लाल, लखनऊ में रहकर मिस्त्री का काम करता है। उसने बताया कि पिता मां को लेकर हसनगंज के बस स्टैंड लेकर जा रहे थे। वहां से मां को बस में उन्हें लखनऊ के लिए बैठाना था। लखनऊ पहुंचने पर वह मां को साथ लेकर घर जाना था। बताया कि मां गांव के स्वयं सहायता समूह की सदस्य थी। अपराध निरीक्षक संजीव कुमार यादव ने बताया कि बेटे की तहरीर पर एक वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें