फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश- विदेश में बढ़ेगी सूबे की पहचान

Sat, 06 Feb 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने शहर से गांव के बीच विकास कार्यों को लेकर संतुलन बनाने का काम किया है। उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उदाहरण देते हुए बताया कि यह प्रदेश का बड़ा काम है। इसके जरिये सूबे की पहचान देश-विदेश में बढ़ेगी।
विज्ञापन


 
उन्नाव में सपा जिला महासचिव के आवास पर बातचीत के दौरान कहा कि  एक्सप्रेस-वे जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर देश के पास नहीं है। एक्सप्रेस-वे शहर और गांव को जोड़ रहा है। शहर और गांव के बीच संतुलन बनाने का काम करेगा। उन्होंने किसानों को एक्सप्रेस वे के निर्माण में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए ज्यादा बिजली दे रही है। सबस्टेशन व ट्रांसफार्मर बढ़वाए गए हैं। सोलर में इतना इन्वेस्टमेंट किसी प्रदेश में नहीं हुआ है।
विज्ञापन



शहर, नाले साफ होंगे तो गंगा होगी साफ- गंगा सफाई में करोड़ों रुपये के घोटाले के सवाल पर मुख्यमंत्री ने उल्टा पत्रकारों से पूछा कि कहां घोटाला हो रहा है। इसकी जानकारी दें। कहा कि मुद्दा यह है कि हम आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने गंगा सफाई के मामले में कहा कि नाले व औद्योगिक क्षेत्र जब गंदगी मुक्त व शहर साफ होंगे तो गंगा भी साफ होगी। दावा किया कि प्रदेश सरकार ने कई नदियों को जिंदा किया है। कुछ अन्य नदियों को भी जिंदा करने का काम चल रहा है।


सीएम के आने से छावनी में तब्दील हुआ गेस्ट हाउस- उन्नाव। सीएम के आने से पहले ही कब्बाखेड़ा स्थित गेस्ट हाउस छावनी में तब्दील हो गया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। गेस्ट हाउस आने व जाने वाले रास्तों पर यातायात बंद कर दिया गया।


सीएम का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा, यहां से कार द्वारा सीएम तिलक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां पर सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद, चिकित्सा राज्यमंत्री सुधीर रावत, भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, पुरवा विधायक उदयराज यादव, बांगरमऊ के बदलू खां, सपा नेता व एमएलसी प्रत्याशी सुनील सिंह यादव, ने उनका स्वागत किया।


लखनऊ से उनके साथ प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी व एमएलसी एसएलआर यादव आए थे और बाद में सीएम के साथ ही वापस चले गए। सीएम ने राज्यमंत्री सुधीर रावत, एमएलसी प्रत्याशी सुनील यादव, युवा नेता सोनी सिंह परिहार, राजेश मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी से लखनऊ लौटते वक्त पुलिस लाइन मैदान में हालचाल लिया कुछ देर अकेले में बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें