फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में आगे रही आधी आबादी

Sun, 29 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में आधी आबादी भी पीछे नहीं रही। महिलाओं ने भारी संख्या में बूथों पर पहुंचे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब्बासपुर, सलेमपुर, करोवन समेत अन्य बूथों पर वोटिंग के लिए महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं।
विज्ञापन




बुजुर्ग महिलाओं के साथ नव विवाहिताओं ने भी घूंघट की आड़ में बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। कई बूथों पर तो पुरुषों की संख्या महिलाओं की संख्या से कम रही। मतदान के दिन सुबह जल्दी महिलाओं ने घर का कामकाज निपटा लिया। इसके बाद केन्द्रों पर जाकर मताधिकार का प्रयोग किया।


महिलाओं ने केंद्रों पर लाइन लगाने से भी गुरेज नहीं किया। कई केंद्रों पर तो लंबी लाइन होने के कारण महिलाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी महिलाओं का हौसला नहीं टूटा और जब नंबर आया तो मतदान करके ही बूथ से बाहर निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें