फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आयाम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
फोटो- 1-चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मिले मेडल दिखाते आयाम। स्रोत: प
विज्ञापन
बीघापुर। चेन्नई में 27 से 30 अगस्त तक खेली गई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में क्षेत्र के युवा ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दांदामऊ गांव निवासी दिनेश त्रिपाठी के पौत्र आयाम त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में उसने पॉइंट फाइट में तमिलनाडु के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता। साथ ही क्रिएटिव फॉर्म में 12 वर्ष आयु वर्ग में भी विभिन्न राज्यों के 19 प्रतियोगियों में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

31 अगस्त को पुरस्कार वितरण समारोह में आईएएस मेघनाथ रेड्डी ने आयाम को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। आयाम के पिता मनीष त्रिपाठी बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी गुरुग्राम में काम करते हैं। आयाम वनस्थली पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। आयाम की शुरू से ही रुचि किक बॉक्सिंग के साथ 10 मीटर एयरपिस्टल शूटिंग में रही है। एयर पिस्टल में भी उसने राज्य स्तर तक खेला है l आयाम के किक बॉक्सिंग कोच अमित कुमार सिंह है। उसके पैतृक गांव दांदामऊ में हर्ष का माहौल है। बाबा दिनेश त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, डॉ. अनिल त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, दिवाकर शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर बाजपेई, नगर पंचायत के पूर्व सदस्य दिलीप बाजपेई, सदस्य रामदयाल, बीना अग्निहोत्री, अजय तिवारी, अमरनाथ पांडेय आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें