फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीमारी से परेशान युवती ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
फोटो-6-पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवई गांव में बीमारी से परेशान युवती ने शनिवार शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने निजी अस्पताल में इलाज कराया और घर ले आए। देर रात युवती की फिर हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी सोने सिंह ने बताया कि भतीजी पलक (19) करीब दो साल से सिर दर्द की बीमारी से परेशान थी। काफी इलाज के बाद भी कोई आराम नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर उसने घर में रखा जहर खा लिया। उसे नई सराय स्थित निजी अस्पताल ले गए। उपचार के बाद पलक की हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने घर भेज दिया था।
रात करीब 10 बजे अचानक पलक की हालत फिर से बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पलक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता की मौत हो चुकी है। बेटी की मौत से मां रामदेवी के अलावा विवाहित बहन सिम्मी, भाई सत्यम व छोटी बहन कसक बेहाल हैं। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें