फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: समलैंगिक विवाह के लिए अड़ीं युवती व चार बच्चों की मां

Mon, 07 Jul 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। थाना क्षेत्र में एक समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। विवाह को लेकर अड़ी युवती व चार बच्चों की मां को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रहने वाली चार बच्चों की मां व एक युवती के बीच प्रेम संबंध हो गए। विवाहित महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। परिवार और समाज के विरोध के बावजूद महिला, युवती से ही शादी करने की जिद पर अड़ गईं।
मामला तब और बढ़ गया जब युवती ने महिला से शादी न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने महिला व युवती को बुलाकर समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं मानी तो पुलिस ने महिला व युवती का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान करके एसडीएम कोर्ट में भेजा गया। जहां से दोनों को जमानत दे दी गई। बताया जाता है कि महिला व युवती के परिजन इसके खिलाफ हैं। हालांकि इसमें किसी पक्ष ने कोई शिकायतीपत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें