आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
उन्नाव। काशीराम के 33/11 उपकेंद्र में सोमवार को टेस्टिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान मोहल्ला लोधनहार, खजुरिया बाग, उम्मीदों का शहर, सिंघूपुर, काशीराम कालोनी एवं तहसील आदि की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता निशांत यादव ने दी। (संवाद)