फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खेत में फसल की रखवाली कर रहे युवक के पेट में लगी गोली, गंभीर

Thu, 01 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत में फसल की रखवाली कर रहा युवक पेट में गोली लगने से घायल हो गया। परिजन सीएचसी लाए, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि युवक से उसकी प्रेमिका मिलने गई थी, उसी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कोडरा लखौरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (27) पुत्र धीरज का पिछड़ा वर्ग की युवती से करीब चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी है। युवक को पता लगने पर वह इसका विरोध कर रहा था। बुधवार शाम 7:30 बजे सुरेंद्र खेत में फसल की रखवाली करने गया था। एक घंटे बाद परिजनों को उसके पेट में गोली लगने का पता चला। लहूलुहान हालत में उसे निजी अस्पताल ले गए लेकिन गोली लगी होने से डॉक्टर ने भर्ती नहीं किया, तब उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
पुलिस को जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचकर जांच की। युवक ने प्रेमिका पर तमंचे से गोली मारने का आरोप लगाया। बताया कि बुधवार शाम युवती को मिलने के लिए बुलाया था। उसी ने घटना को अंजाम दे दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि युवक ने खुद गाेली मारी या फिर प्रेमिका ने, यह जांच का विषय है। तमंचा भी बरामद किया जाएगा। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें