फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चलती ट्रेन से उतरते समय चपेट में आया कारीगर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर अजगैन क्राॅसिंग के पास शनिवार को चलती ट्रेन से उतरते समय चप्पल कारखाने में काम करने वाले कारीगर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। गेटमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी। पहचान कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहुद्दीनपुर निवासी जयशंकर (35) कानपुर में रहकर चप्पल बनाने के कारखाने में काम करता था। वह शनिवार को कासगंज पैसेंजर से घर आ रहे थे। अजगैन क्रॉसिंग के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर जयशंकर ने ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के नीचे चले गए और मौके पर ही मौत हो गई।
भाई राजकिशोर ने बताया कि वह चार भाइयों में बड़ा था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से शनिवार को घर आ रहे थे। दो बच्चों में बेटा रौनक और बेटी पायल है। जयशंकर की मौत से मां पियारा, पत्नी सविता समेत अन्य परिजन बेहाल हैं। जीआरपी एसआई मनोज कुमार ने बताया कि अजगैन रेलवे क्राॅसिंग के पास प्लेटफार्म नंबर तीन पर शव मिला था। ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें