फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शटडाउन लिए बिना टहनियां काट रहा श्रमिक हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। शटडाउन लिए बिना हाईटेंशन लाइन से छू रहीं पेड़ों की टहनियां काटने के दौरान श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। अफसरों का कहना है कि जिस लाइन पर शटडाउन लिया गया था, श्रमिक वहां की बजाय दूसरी लाइन पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र के हीराखेड़ा गांव निवासी अमित (24) पुत्र रामसुमेर यादव दही चौकी पॉवर हाउस में लखनऊ के ठेकेदार अंकित सिंह के माध्यम से काम करता था। गुरुवार सुबह ठेकेदार ने सोनिक उपकेंद्र के पीछे हाईटेंशन लाइन से छू रहीं पेड़ों की टहनियाें की छंटाई का काम शुरू कराया था। अमित के साथ उसके गांव के बउआ और नरेंद्र भी थे। टहनी को काटने के दौरान करंट लगने से अमित झुलस गया। अन्य श्रमिकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। भाई मोहित ने बताया कि अमित दो भाइयों में अमित छोटा और अविवाहित था। मां सुमित्रा, पिता रामसुमेर सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।
एसडीओ ट्रांसमिशन शिवम नायक ने बताया कि शटडाउन सोनिक-मौरावां लाइन से छू रहीं पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए लिया गया था, लेकिन अमित बिना सूचना दिए, इसी के पास से निकली हसनगंज-सोनिक लाइन से छू रहीं टहनियों को काटने लगा था। इससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। ठेकेदार ने परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देने की बात कही है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें