फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्वास्थ्य सखी समूह की महिला को 32 माह से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बीघापुर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सुमेरपुर विकासखंड परिसर में हुई। इसमें सखी समूह की अध्यक्ष मोहिनी त्रिवेदी बताया कि उसे पिछले 21 माह से मानदेय नहीं मिला है। स्वास्थ्य सखी समूह पाटन की शशि कला ने बताया कि उसे 32 माह से मानदेय नहीं मिला है। शौचालय केयरटेकर माया पाटन व दुबाई की रेखा ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण के समय बताया गया था कि मानदेय सहित नौ हजार रुपये हर माह मिलेंगे पर केवल 6000 रुपये ही दिए जा रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह देवारा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीओ पंचायत मनोज कुमार यादव को सौंपा। इस दौरान अजय बाजपेई, मोहिनी त्रिवेदी, फते बहादुर, मंगली, मोनू, उमा देवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें