फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 22 Jun 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बंदाखेड़ा गांव में मुख्य गेट के पास से निकला बिजली का तार कटा होने से महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के बंदाखेडा गांव निवासी दीपिका (30) पत्नी रोहित सिंह घर में थी। शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज बारिश होने लगी। महिला के पति ने बताया कि इसी बीच ऐरा भदियार बिजली उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई। बारिश होने से पत्नी कपड़े उठाने घर के बाहर चली गई।
विज्ञापन

लोहे के मुख्य द्वार से निकले बिजली के तार से आ रहे करंट की चपेट में आने से पत्नी बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन व तीन बच्चे नैतिक, वैभव और अखंड प्रताप रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें