फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति से विवाद से आहत गर्भवती ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। भगवंतनगर कस्बे में पार्टी में जाने को लेकर बुधवार को पति से हुए विवाद के बाद गर्भवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छह महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 भगवंतनगर निवासी खुशबू उर्फ मोहिनी (20) का पति अंकित सिंह से बुधवार को पार्टी में जाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से आहत खुशबू ने जहर खा लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को पता चला तो उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे बांदा जिले की सदर कोतवाली के मोहल्ला अलीगंज तलैया निवासी कन्हैयालाल ने बताया कि इसी साल फरवरी में बेटी का विवाह किया था। वह चार महीने की गर्भवती भी थी। मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार विजयनारायण श्रीवास्तव एसओ के साथ पहुंचे और जांच की। खुशबू तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। पैनल से शव का पोस्टमार्टम हुआ। जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि भाई हेमंत की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें