फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। मवेशियों को चारा डालते समय कच्चे गारे से जुड़ी दीवार भरभराकर गिर गई। घटना में युवती की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी कमलजहां उर्फ कल्लो (33) शनिवार देर शाम घर के बाहर गारे की जुड़ाई से खड़ीं ईंटों की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों को चारा डाल रही थी। अचानक दीवार कमलजहां उर्फ कल्लो पर गिर गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई।
दीवार गिरने की आवाज सुन मां नूरजहां मौके पर पहुंची। बेटी को मलबे में दबा देख पड़ोसियों की मदद से उसे बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नूरजहां ने बताया कि कमलजहां उसकी इकलौती संतान थी, अभी उसका विवाह नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में दबने से एक मवेशी भी गंभीर है। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह उर्फ भोले भी पहुंचे और पीड़ित मां को ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मलबे में दबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें