नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली के पास पर कानपुर से आ रही तेज रफ्तार एक कार एक चोखा बाटी की दुकान में अनियंत्रित होकर घुस गई। जिससे दुकान मालिक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दुकान मालिक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़ कर भाग निकले।
कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव के सामने हाईवे पर एक चोखा बाटी की दुकान में कार अनियंत्रित होकर घुस गई। जिसमें दुकान मालिक समुद्र गुप्त मौर्य (30) पुत्र प्रताप भान मौर्य व शिवशंकर पुत्र वासुदेव सिंह निवासीगण जगदीशपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने समुद्र गुप्त मौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद कार चालक समेत अन्य सवार चार लोग गाड़ी को छोड़ मौके से भाग निकले। समुद्र गुप्त का चार साल पहले विवाह हुआ था। वह चोखा बाटी बनाकर पत्नी रिंकी व तीन माह की पुत्री आराधना का पालन पोषण करता था।