फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर लोकनगर रेलवे क्रासिंग पार करते समय शाम 4:30 बजे शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। अचलगंज थाना के गांव सुब्बाखेड़ा निवासी सोनी (25) पुत्र प्रकाशचंद्र मानसिक बीमार रहती है। उसकी दवा चलती है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम तीन बजे अपनी दवा लेने लोकनगर मोहल्ले आई थी। दवा लेकर लौटते समय बंद रेलवे क्रासिंग पार कर रही थी तभी वह लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही शताब्दी ट्रेन की चपेट में आई और मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सदर चौकी इंचार्ज दीपक पटेल ने शव ट्रैक से बाहर निकलवाकर पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। पिता ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। कोतवाल अजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें