फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर से गैस भरते समय वैन में लगी आग

Sun, 14 May 2017 12:11 AM IST
उन्नाव
विज्ञापन
पुरवा के मिर्री चौराहा के पास एक घर के बाहर जलती वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के मिर्री चौराहा के पास एक स्कूली वैन में सिलेंडर से गैस भरते समय आग लग गई। जिससे वैन जलने लगी। आग लगने पर ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के जय गुरुदेव आश्रम के पास एक प्राइवेट विद्यालय की वैन विद्यालय के पास ओमप्रकाश लोधी के मकान के बाहर खड़ी थी। ड्राइवर राहुल गाड़ी में एलपीजी सिलेंडर से गैस भर रहा था। तभी गैर रिसाव होने से वैन में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वैन में आग लगी देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। कुछ देर बाद दमकल के जवानों ने आग बुझाई। एसआई सीताराम मिश्र ने वैन चालक को हिरासत में ले लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें