फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिकंदरपुर कर्ण के दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में

Fri, 05 Sep 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक क्षेत्र के इलाकों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। कई गांवों में किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। वहीं, आवागमन भी बाधित हो गया है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से अब सिकंदरपुरकर्ण के कटरी गांव भी चपेट में आने लगे हैं। मौजूदा समय बंदीपुर, खन्नापुर, टिकरी, पदमारा, बलाई, मॉलमऊ, घोसरापुर, मझरा, टेढ़वा, कोलुहागाढ़ा चंदनपुर, विभौरा समेत एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे खरीफ की फसलों व सब्जियों को नुकसान होने लगा। इसके अलावा इससे दर्जनों गांवों का आवागमन भी बाधित हो रहा। इसके साथ ही जानवरों के चारे पानी की भी समस्या आने लगी है। प्रधान वीरेंद्र यादव ने बताया कि गांव के राजकीय कन्या विद्यालय के सामने सड़क पर पानी बहने लगा है। इससे विद्यालय के साथ ही सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। लेकिन अभी किसी भी स्थान पर राहत केंद्र सक्रिय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें