फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राप्ती सागर एक्सप्रेस से टकराया सांड़, आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
फोटो-35-इंजन में फंसा सांड व बाहर खडे़ यात्री। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
उन्नाव। लोक नगर क्राॅसिंग के पास रविवार को राप्ती सागर एक्सप्रेस से सांड़ टकराकर इंजन में फंस गया। इससे चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों में खलबली मच गई। आरपीएफ ने माैके पर पहुंचकर सांड़ को निकलवाया। करीब आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन

लखनऊ से चलकर वाया उन्नाव होकर कानपुर की ओर से जाने वाली ट्रेन नंबर 12511 गोरखपुर-त्रिवेंद्रम राप्ती सागर एक्सप्रेस उन्नाव जंक्शन पर अपने निर्धारित समय से तीन घंटा देरी से शाम चार बजे पहुंची। दो मिनट रुकने के बाद कानपुर की ओर रवाना हुई। जैसे ही ट्रेन लोक नगर क्राॅसिंग के पास पहुंची तभी इंजन से सांड़ टकराकर फंस गया। इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में खलबली मच गई और कई यात्री घबराकर सीटों से उठ खड़े हुए। चालक ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। ट्रेन में फंसे सांड़ को निकाला गया। करीब आधा घंटा बाद ट्रेन रवाना हो सकी। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि इंजन में सांड़ फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें