फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोरों को सम्मान दिलाना लक्ष्य- मस्तराम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आवास विकास स्थित एक विद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जिला संयोजक मस्तराम ने गरीब व कमजोरों को समृद्धशाली बनाने की बात कही।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित एक विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में जिला संयोजक मस्तराम ने कहा कि समाज के गरीब व कमजोर लोगों को ऊपर उठाकर समाज में सम्मान दिलाना ही भाजपा का लक्ष्य है। समाज के ऊंच नीच के भेदभाव को दूर करके गरीबों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का सपना जो पं. दीनदयाल जी ने देखा था उसे साकार करने का काम भाजपा कर रही है।
सरोज सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम को के के मिश्रा, सूर्य कुमार बाजपेई, किशन पाठक, संजय शुक्ला, रामचंद्र गुप्ता, अजय मिश्रा, राधारानी, मनोज निगम, मालती बाजपेई आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी में नीरज शर्मा, दुर्गेश चंदेल, बांकेलाल चौधरी, आशू अवस्थी, शिवाकांत तिवारी, अमित तिवारी, रामजी पांडेय, महेश अगिभनहोत्री, शशिकांत, प्रभात पांडेय, शिव प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा के कैंप कार्यालय म नगर पालिका अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इसको संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल जी को प्रेरणस्रोत मानकर राष्ट्रउत्थान का कार्य कर रही है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि पं. दीन दयाल जी ने गरीब को समृद्धशाली बनाने का संकल्प लिया था जिसे अंत्योदय योजना को लागू कर भाजपा ने साकार करने का कार्य किया है। इस अवसर पर अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी, रंजीत कुमार, आशीष त्रिपाठी, मनीष गुप्ता, राजकुमार, श्रषि जायसवाल, अशोक गुप्ता, मनीष निगम, राधा मिश्र, अमित कपूर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें