फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान में खाद्य निरीक्षक का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आदर्श नगर स्थित एक मिठाई की दुकान में खाद्य निरीक्षक की अगुवाई में छापेमारी की गई। छापे के दौरान फूड इंस्पेक्टर ने मिठाई व नमकीन की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने काफी देर पहले बनाई गई पकौड़ी का सैंपल लिया। लिए गए नमूने को जांच के लिए वाराणसी प्रयोगशाला भेजा गया है। एक पखवारे के बाद जो जांच रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर सुशील सचान ने एक शिकायत के आधार पर आदर्श नगर स्थित हिमांशु पुत्र शंकरेश गुप्ता की मिठाई व नमकीन की दुकान में छापा मारा। शिकायत की गई थी कि दुकानदार जो सामान बेचता है उसमें मिलावट की जाती है। रात का बना सामान सुबह बेचा जाता है। इसे संज्ञान में लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने छापेमारी की। दुकानदार सड़े-गले सामान को फिकवाने की कोशिश में जुट गया, लेकिन मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसकी जांच पड़ताल की। अफसरों के मुताबिक, नमकीन में मिलावट का अंदेशा होने पर पकौड़ी का सैंपल लिया गया। नमूने को सील करके जांच के लिए बनारस स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। फूड इंस्पेक्टर सुशील सचान ने बताया कि पकौड़ी का नमूना लेने से बेसन व तेल आदि का भी पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने में करीब 20 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें