फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने जेवर व नकदी पार की

विज्ञापन
विज्ञापन
खिड़की की सरिया तोड़ अंदर गए चोर
विज्ञापन

बारासगवर (उन्नाव)। थाना बीघापुर के गंाव पांडेयपुर में एक घर में चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोर घर के पीछे की खिड़की को काटकर अंदर घुसे और अलमारी व बक्से को खोलकर उसमें रखी नकदी व जेवर पार कर दिए। सुबह उठने पर गृहस्वामिनी को मामले की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। गृहस्वामिनी ने संबंधित थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पांडेयपुर में रहने वाले वंशी यादव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर उसकी पत्नी कुसमा देवी व बच्चे वीरेंद्र व अरविंद रहते हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने पर दोनों लड़के मामा के यहां चले गए। कुसमा देवी घर पर अकेली थीं। रात को वह घर के बरामदे में सो गईं। तभी अर्द्धरात्रि के दौरान चोर घर की पीछे की खिड़की का पल्ला किसी तरह तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने घर में रखी अलमारी व बक्से को तोड़ा और उसमें रखी सोने की चेन, अंगूठी, बेसर, मंागबेदी व पांच हजार रुपए की नकदी समेत बक्से व अन्य सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह जब कुसमा देवी ने सामान बिखरा देखा तो जानकारी हुई। घर के बाहर इधर उधर पता लगाया तो पास में ही पड़ने वाली अम्बहरी बाग मेें बक्से व कपड़े पड़े मिले। कुसुमा ने दो लाख रुपए की नकदी व जेवर पार होने की जानकारी दी है। पीड़िता ने बीघापुर थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें