फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई बंधु की बैठक में नहीं आए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गंभीरता बुधवार को सिंचाई बंधु की बैठक में दिखाई दी। संबंधित विभागों का एक भी जिलास्तरीय अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए जन प्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। जन प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं की अनदेखी किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं और सिंचाई व्यवस्था के संबंध में प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन किया जाता है। बैठक में किसानी से संबंधित सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, किसान, जन प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य आदि हिस्सा लेते हैं। बुधवार को सिंचाई बंधु की बैठक अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय में सुबह सवा ग्यारह बजे शुरू हुई। बैठक में कई किसी भी विभाग के आलाधिकारी शरीक नहीं हुए। निचले दर्जें के अधिकारियों के साथ बैठक तो शुरू की गई लेकिन यह अधिकारी जन प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब ही नहीं दे पाए। एमएलसी हृदय नारायण दीक्षित केे प्रतिनिधि अरुण कुमार दीक्षित ने एक साल पहले मनरेगा के तहत 98 माइनरों की सफाई के बारे में जानकारी मांगी। मौजूद अधिकारियों ने मामले की जानकारी से इनकार कर दिया। जिला पंचायत सदस्य रघुराज यादव ने सिकंदरपुर सरोसी विकास खंड के नलकूपोें की स्थिति की जानकारी मांगी तो अधिकारी बगलें झांकने लगे। मियागंज के जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव ने कई माह से खराब पड़े कोटरा गांव के नलकूप के बारे में सवाल किया तो अधिकारी फोन पर कोटरा गांव की जानकारी लेने लगे। बिना तैयारियों के बैठक में आए अधिकारियों का हर एक सवाल में बगलें झांकना जन प्रतिनिधियों को नागवार गुजार। जिला पंचायत सदस्य रघुराज यादव ने अधिकारियों पर किसानों के हितों के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए बैठक के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। उनके साथ सभी जन प्रतिनिधि शोर मचाते हुए बैठक छोड़ कर बाहर निकल गए।
रघुराज यादव, गोविंद यादव और अरुण कुमार अवस्थी ने अधिकारियों की शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से करने की बात कही। बैठक में एके दुबे सहायक अभियंता सिंचाई खंड, भानू प्रताप तिवारी उप राजस्व अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति विषय वस्तु विशेषज्ञ वर्ग तीन, आरके यादव अवर अभियंता नलकूप खंड उन्नाव, ओम प्रकाश उप राजस्व अधिकारी उन्नाव खंड शारदा नहर और एमजी पांडेय अवर अभियंता उन्नाव खंड शारदा नहर और जन प्रतिनिधियों के अलावा कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन के प्रतिनिधि अमित शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें