फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिला मिलकर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकले युवक का शव दूसरे दिन रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर जीआरपी ने पहुंच शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन

थाना माखी के गंाव मुलुकगड़ार में रहने वाले छोटे का (22) वर्षीय पुत्र अकील बाबू दही चौकी स्थित स्वास्तिक बोन मिल की शाखा नंबर तीन पर काम करता था। सोमवार को वह घर से मिल गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह दही चौकी क्षेत्र में पड़ने वाले झझरी फाटक के पास ट्रैक पर उसका शव मिला। वहंा से गुजर रहे राहगीरों ने मृतक की जेब में पड़ी डायरी से घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पिता ने पुलिस को बताया। जीआरपी व आरपीएफ के सिपाहियों ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें