फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ/गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर गांव अतरधनी के पास तेज रफ्तार डीसीएम पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर गांव अतरधनी के पास सोमवार की रात करीब 9:30 बजे लखनऊ से कन्नौज जा रही तेज रफ्तार डीसीएम असंतुलित होकर पलट गई। डीसीएम में सवार गांव आलमपुर थाना घेरांव जिला मैनपुरी निवासी पंचम (24) पुत्र डीसीएम के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें