फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरियर के भुगतान को अभी और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एरियर का झांसा देने वालों से सावधान! बेसिक शिक्षा विभाग के पास शिक्षकों को एरियर का भुगतान करने के लिए फिलहाल कोई ग्रांट नहीं है। ऐसे में एरियर दिलाने की बात करने वाला कितना सच बोल रहा है। इसका अंदाजा आप खुद लगाएं । हालांकि इसी माह 17 मई को इलाहाबाद में होने वाली बैठक में इस संबंध में भी चर्चा होगी। लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं कि एरियर वितरण उक्त तिथि के बाद होने लगेगा।
विज्ञापन

बताते चले कि बीते दो वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी शिक्षकों को एरियर की ग्रांट जल्दी आने का झांसा देकर उनसे सुविधा शुल्क वसूलते रहते है। समय-समय पर ग्रांट आने की अफवाहों के चक्कर में फंसकर तमाम शिक्षकों की जेब खाली हो गई। इधर दो महीने से फिर एरियर की ग्रांट आने की चर्चा गरम है। जिले में काफी समय से एरियर के लिए ग्रांट न आने के कारण सत्यापन उपरांत, विभिन्न अवकाश, वेतन अवरुद्ध, वेतन कटौती जैसे विभिन्न मदों के करोड़ों का एरियर विभाग पर बकाया चल रहे हैं। चूंकि एरियर पर कोई ब्याज नहीं मिलता है। इसलिए शिक्षकों की गणित यह रहती है कि यह जल्दी मिल जाए। भले इसके लिए सुविधाशुल्क भी देना पड़ जाए तो बुरा नहीं है। इस संबंध में पूछे जाने पर वित्त एवं लेखाधिकारी डीके सचान ने कहाकि फिलहाल एरियर के लिए कोई ग्रांट नहीं है। हालांकि इस संबंध में 17 व 18 मई को वित्त नियंत्रक के साथ इलाहाबाद में बैठक होनी है। इसमें वे जिले में एरियर के बकाए की स्थिति स्पष्ट करेंगे। इसके बाद ग्रांट आने की तिथि व धनराशि की जानकारी हो सकेगी। उन्होेंने हाल में किए गए एरियर बिलों के भुगतान की सूचना भी एकत्रित किए जाने की बात कही। एओ के अनुसार सभी बिलों का भुगतान क्रम से ही होगा इसमें कोई घालमेल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें