फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावरों के सहारे सुराग की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लूट मामला रेलवे पुलिस के अधिकारियों की गले की फांस बन गया है। लुटेरों का अभी तक कोई भी सुराग न मिलने से पुलिस अफसर खासे परेशान हैं। लुटेरों को पकड़ने के लिए लखनऊ से एक टीम उन्नाव आई है। टीम में तेजतर्रार सिपाही व सर्विलांस एक्सपर्ट शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले गुरुवार को उन्नाव-सोनिक रेलवे स्टेशन के बीच लुटेरों ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चेनपुलिंग कर लूट की थी। लुटेरे सोने व चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए थे। लुटेरोें की तलाश में सीओ रेलवे वीके सिंह लगातार उन्नाव आ रहे है। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसी कड़ी में गुरुवार को अब लखनऊ जीआरपी से एक टीम यहां उन्नाव पहुंची है। इस टीम ने ऐसे चेनस्नैचरों व लुटेरों का पता लगाया गया, जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। इस लूट के दौरान लुटेरे एक यात्री का मोबाइल भी ले गए। अब उसी मोबाइल नंबर के सहारे लोकेशन की तलाश में जुटे हुए है। लखनऊ से आई टीम के सर्विलांस एक्सपर्ट घटनास्थल के आसपास लगे मोबाइल टावरों से घटना के समय जिन-जिन नंबरों पर बातचीत हुई उसे निकलवाने की कोशिश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें