फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ में छापा, दबोच गए दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय(एआरटीओ) में छापा मार कर कार्यालय के बाहर फड़ लगाए कई दलालों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से वाहनों के कागजात और तरह-तरह के फार्म आदि बरामद किए। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे दिन एआरटीओ में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ में अरसे से दलालों का वर्चस्व है। इसके चलते काम कराने को लेकर यहां आए दिन कर्मचारियों के साथ मारपीट व बदसलूकी की घटनाएं होती रहती हैं। मंगलवार को भी एक कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई थी। इस पर बुधवार की सुबह करीब 11:15 बजे सीओ सदर की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने अचानक एआरटीओ में छापा मारा। कई वाहनों से पहुंचे पुलिस फोर्स पूरे दफ्तर को घेरे में ले लिया और परिसर के बाहर दुकान सजाकर बैठे दलालों को दबोचना शुरू कर दिया। इस दौरान कई दलालों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए दलालों के पास से दर्जनों वाहनों के कागजात व कार्यालय की स्टेशनरी आदि जब्त की।
उधर, छापामार कार्रवाई के दस घंटे बाद पुलिस ने छह दलालों के पकड़ने की बात बताई और करीब इतने ही लोगों का भागना दिखा रही है। हालांकि सुबह पकड़े गए 12 दलाल शाम होते-होते 6 कैसे बचे इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस जिन्हें दलाल बता रही है उनमें एक फोटो कापी की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

पकड़े गए दलालों में कानपुर दीनदयाल नगर निवासी उमाकांत, शहर के मोहल्ला राजेपुर निवासी ब्रजेश कुमार, बंदुहार निवासी धनीराम, एबी नगर का प्रेम, आवास विकास कालोनी का मनोज कुमार और अचलगंज के दिलीप का नाम शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि दिलीप एआरटीओ के पास फोटो कापी की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसे भी दलाली के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। परिजनों के मुताबिक उन्होंने कोतवाली पुलिस से सच्चाई बताने का प्रयास भी किया मगर किसी ने एक न सुनी। कोतवाली प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि छापे के दौरान दलाल रजोल, रामबाबू, राजू, पंकज, राजकुमार और संजय भाग निकले। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें