फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सिलेंडर ले उड़े टप्पेबाज देवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। दो अज्ञात टप्पेबाज एक ग्रहणी को अपने झांसे में फंसाकर रसोई गैस सिलेंडर लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना के समय गृहणी का पति अपनी दुकान पर था। नगर के मोहल्ला दुबियाना निवासी शिवकुमार कुशवाहा ग्राम माढ़ापुर स्थित दुकान पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी सुशीला अकेली थी। तभी दोपहर करीब 12 बजे दो अज्ञात टप्पेबाज उसके घर आए और सुशीला को भाभी संबोधित करते हुए कहा कि भाईसाहब ने रसोई गैस सिलेंडर भराने के लिए भेजा है। इसलिए तत्काल खाली सिलेंडर दे दें। गृहणी टप्पेबाजों के झांसे में आ गई और सिलेंडर सौंप दिया। करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी सिलेंडर न आने पर सुशीला को ठगे जाने का एहसास हुआ। सुशीला के पति शिवकुमार ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। मालूम हा कि छह माह पूर्व इसी तर्ज पर मोहल्ला कटरा स्थित राधेश्याम माली की पत्नी से भी गैस सिलेंडर की ठगी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें