फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रकांता सहित कई टीवी धारावाहिकों में जमा चुके है रंगसंतोष शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। धारावाहिक चंद्रकांता फेम संतोष शुक्ला ने कहाकि बुलंद हौसले से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। लगातार मिलती असफलता से हार न मानकर मंजिल हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहाकि छोटे परदे के साथ ही वह फिल्मों में काम करने को उत्सुक है और इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के रामा गेस्ट हाऊस में सोसायटी फार वालंटियर एक्शन एण्ड रिसर्च (स्वर) संस्था के कार्यक्रम में आए संतोष शुक्ला ने यह जानकारी दी। उन्हाेंने कहाकि करीब आठ वर्ष पहले मन में हीरो बनने की तमन्ना लेकर मुंबई गए थे। बगैर किसी एप्रोच के उन्हाेंने वहां अपनी पहचान बनाई। प्रसिद्ध सीरियल निर्माता रामानंद सागर के जय जय शिवशंकर में पहली बार उन्हें शिव जी की भूमिका में काम करने का अवसर मिला। इसके बाद जय संतोषी मां, कोई सपनों का दीप जलाए, जप तप व्रत समेत दो दर्जन से अधिक सीरियल में मुख्य भूमिका का किरदार उन्हें मिला। संतोष का कहना था कि उनकी मंजिल हिंदी फिल्मों में अपना नाम स्थापित करने की है, जिसे वह हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर स्वर संस्था के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी बताया कि उनकी संस्था ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब मेधावियों को निशुल्क बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कराएगी। इसके लिए फतेहपुर में संस्था का संचालन प्रारंभ किया है। इसके लिए 1 मई से 10 मई तक प्रवेश परीक्षा के फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद प्रथम वरीयता के पचास छात्रों को वे निशुल्क कोचिंग देंगे। इस मौके पर जयप्रकाश सिंह व डा. नीरज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें