फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता वाले स्कूलों पर शिकंजा से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। जिले में बिना मान्यता के चल रहे प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों पर शिकंजा कसने से उनके प्रबंधकों में हड़कंप मचा है। इस समय हाल यह है कि इन स्कूलों के प्रबंधक जोड़ जुगाड़ कर मान्यता हासिल करने के लिए बीएसए व डीआईओएस दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पांच सैकड़ा से ज्यादा प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों का संचालन बिना मान्यता लिए किया जा रहा है। इन स्कूलों के प्रबंधक अपने यहां के छात्रों का अन्य मान्यता प्राप्त या फिर परिषदीय स्कूल में पंजीकरण करा देते हैं। इसके बाद अभिभावकों से बेहतर व्यवस्था के नाम पर मोटी फीस वसूल करते हैं। चालू शिक्षा सत्र में आए शासनादेश में जब प्रशासनिक स्तर से संचालित स्कूलों की ब्लाकवार सूची तैयार कराई गई तो विभाग की पोल खुल गई। इन बिना मान्यता वाले स्कूलों पर नकेल कसने पर स्कूलों के प्रबंधक व संचालक अब दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। ज्यादातर प्रबंधक दोनों कार्यालयों में मान्यता की फाइल का काम देख रहे लिपिकों से अकेले में मिल जुगाड़ भिड़ाते देखे जा रहे हैं। उधर, इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार वर्मा व डीआईओएस अमरेंद्र सिंह का कहना है कि मान्यता के लिए मानक पूरे किए बिना कुछ भी कार्रवाई संभव नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें