फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की कार पर फायरिंग करने में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बिहार थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ के पास दो दिसंबर को बाइक सवार बदमाशों द्वारा दूल्हे की कार पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की माने तो हमलावर पीड़ित के गांव के ही हैं और घटना वर्चस्व की लड़ाई के चलते की गई।
विज्ञापन

मौरावां असरगरगंज गांव के बीडीखेड़ा निवासी संतोष की बारात मंगलवार को डौंडियाखेड़ा बक्सर जा रही थी। दूल्हे संतोष की कार में बहनोई रामबरन व मामा राजेश यादव बैठे थे। बिहार थानाक्षेत्र के गौरा मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हमले में कार के शीशे टूट गए और उसमें बैठे लोगों को मामूली चोटें भी आईं। घटना के बाद दूल्हा पूरी बारात के साथ बिहार थाने पहुंचा और आपबीती बताई। गुरुवार को बिहार पुलिस ने राजकुमार यादव की तहरीर पर असरगगंज बीडीखेड़ा निवासी राकेश, श्रीकृष्ण, रतीभान व चन्द्रभान के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वादी का कहना है कि चारों हमलावरों को भागते वक्त पहचान लिया था। जिसके बाद उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें