फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। गंजमुरादाबाद ब्लाक के लोहिया गांव सिरधरपुर गैर एहतमाली में इंदिरा आवास के लिए अपात्रों की सूची भेजने के मामले में सीडीओ ने ब्लाक की खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद ब्लाक का सिरधरपुर गैर एहतमाली गांव डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना में चयनित है। कुछ समय पहले ब्लाक से इंदिरा आवासों की प्रथम किस्त आवंटित किए जाने के लिए उपलब्ध कराई गई सूची में 161 क्रमांक तक के लाभार्थियों को और द्वितीय सूची में क्रमांक 180 तक के लाभार्थियों को पात्र दर्शाते हुए मांगपत्र भेजा गया था। जब डीआरडीए कार्यालय में इसकी जांच की गई तो पता चला कि सामान्य जाति की उपलब्ध कराई गई स्थायी पात्रता सूची में 126 क्रमांक तक ही लाभार्थी चयनित हैं। इसी प्रकार बीपीएल अवशेष अनुसूचित जाति लाभार्थियों की तैयार पात्रता सूची में वर्ष 2013-14 में क्रमांक 17 व 18 पर अंकित लाभार्थियों को पक्का आवास अंकित कर अपात्र बना दिया और उसके अगले क्रमांक को आवास आवंटन के लिए मांगपत्र मुख्यालय भेजा गया। इससे पूर्व के वित्तीय वर्ष में दोनों क्रमांक 17,18 को आवास आवंटन के लिए पात्र दर्शाकर मांगपत्र भेज दिया गया लेकिन बीडीओ द्वारा यह लाभार्थी किस आधार पर पात्र पाए गए इस संबंध में कोई टिप्पणी मांगपत्र में अंकित नहीं की गई। सीडीओ ने माना कि खंड विकास अधिकारी गंजमुरादाबाद ने मनमाने तरीके से धनराशि आवंटन के लिए इंदिरा आवास के लिए प्रस्ताव भेजे। इसे मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए बीडीओ गंजमुरादाबाद सुषमा सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जो भी मांगपत्र भेजे उसे अच्छी तरह से जांच लें। यह देखे कि लाभार्थी स्थायी सूची में या बीपीएल में चयनित हैं कि नहीं। यदि इसके बाद भी कोई अपात्र पाया गया तो संबंधित कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें