फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से की हेड टीचर की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकासखंड नवाबगंज के आशाखेड़ा में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेड टीचर की कार्यशैली से परेशान होकर प्रधान व ग्रामीणों ने तहसील दिवस में एसडीएम से शिकायत की है। वहीं बीएसए ने पहले ही एसडीआई से जांच को कहा था, लेकिन अभी तक वह विद्यालय नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन

आशाखेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय में हेड टीचर के पद पर सुषमा श्रीवास्तव तैनात हैं। उनका रवैये से स्टाफ के साथ ग्राम प्रधान व ग्रामीण भी परेशान हैं। उन्होंने अनुदेशकों को हटाने के लिए पहले तो विद्यालय में छात्र संख्या कम कर दी, बाद में प्रवेश दिलाने गए अभिभावकों से भी बच्चों का प्रवेश लेने से मना कर दिया। इससे नाराज अभिभावक ग्राम प्रधान अंगनू से शिकायत की। इससे नाराज ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ जाकर मंगलवार को एसडीएम हसनगंज को ज्ञापन दिया। इसके पहले अनुदेशकों ने बीएसए से टीचर की कार्यशैली की शिकायत की थी। इस पर बीएसए ने नवाबगंज एसडीआई कृष्णदेव यादव को जांच करने के लिए कहा था। लेकिन छह दिन बाद भी वह नहीं पहुंचे। बताया जाता है कि टीचर प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय पदाधिकारी हैं, इसलिए एसडीआई भी जांच करने नहीं जाना चाहते। बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को तहसील दिवस होने के कारण बीईओ विद्यालय नहीं पहुंच सके। गुरुवार को वह विद्यालय जाएंगे और मामले की जांच करेंगे। इसमें जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें