फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अल्लाह की रजा के लिए अपने इकलौते बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी देने वाले हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत यानि ईद-उल-अजहा की तैयारियाें में शहर के प्रमुख बाजार रविवार को अपनी पूरी रौनक बिखेरते नजर आए। सेंवई, मेवे और कपड़े आदि की दुकानों के अलावा बकरे और कुर्बानी के जानवरों की बाजारें भी सजी रहीं। प्रशासन भी ईद-उल-अजहा की तैयारियां कराने में जुटा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को बकरीद मनाई जाएगी। मेवे के रेट बढ़ने से खरीदारों ने 100, 50 ग्राम की ही खरीदारी की। महिलाओं व पुरुषों के अलावा बच्चों ने नए कपड़ों की खरीदारी की। धवन रोड, विश्वेश्वर दयाल मार्केट व सब्जी मंडी में स्थित बाजारों में बकरीद की खरीदारी होती रही।
शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, बकरीद के त्योहार पर अमन चैन की दुआ के लिए होने वाली नमाज को शांति पूर्ण निपटाने के लिए पुलिस विभाग की ओर से अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। जो कि नगर की सभी मस्जिदों में नमाज के दौरान तैनात रहेगी। पुलिस फोर्स के अलावा पीएसी की भी एक बटालियन को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से भी नगर की सभी मस्जिदों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करवा दी गई। पालिका कर्मी पूरे दिन मुस्लिम इलाकों में सफाई करवाते रहे।
विज्ञापन


डेढ़ लाख का बकरा तीस हजार में बिका
उन्नाव। आसमान छूती महंगाई का असर बकरा बाजार पर भी पड़ा है। एक साल पहले तक एक पशु पर पांच से सात हजार रुपये तक कमाने वाला व्यापारी इस बार मुनाफे में मात खा गया है। इस बार उसे हजार से दो हजार रुपए तक मुनाफे से ही संतोष करना पड़ा। दस दिन पहले जिस बकरे की कीमत डेढ़ लाख रुपये तक बताई जा रही थी उसके दाम घटकर रविवार को 30 हजार पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें