फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में टीचर समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में एक टीचर समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कसबा के गणेशगंज मोहल्ला निवासी समीर कनौजिया (35) हरदोई जिले के तिरिया भवानीपुर प्राथमिक विद्यालय में टीचर थे। गुरुवार को वह बाइक से स्कूल से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे टीचर समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि समीर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी वंदना भी हरदोई के हरपालपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में टीचर हैं।
इसी तरह अजगैन-मोहान मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई जबकि साले को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरईयां गांव निवासी बाबूलाल (30) पुत्र केसन लोधी परिवहन निगम के सीतापुर डिपो में संविदा चालक था। वह मंगलवार को घर आया था, और बुधवार देर शाम अजगैन थानाक्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी अपने साले सुनील (25) के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। अजगैन-मोहान मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल बाबूलाल की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई जबकि सुनील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार रात उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर रायबरेली से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सरांय मनिहार गांव निवासी बाइक सवार मोतीलाल (40) पुत्र दयाल को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में मोतीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मार्ग संकेतक के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव बरुआघाट निवासी रोहित (22) पुत्र राजकरन गांव के ही पप्पू (25) पुत्र रघुनंदन के साथ गुरुवार सुबह कार से उन्नाव गया था। शाम करीब तीन बजे वापस लौटते समय उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कालीमिट्टी चौराहा के पास मार्ग संकेतक के पोल में टकरा गई। हादसें में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें