फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस न रोकने पर किया पथराव, शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। बस न रोकने को लेकर हुए विवाद में ग्रामीणों ने बारातियों से मारपीट और उनकी तीन बसों में जमकर तोड़फोड़ की। पथराव में दो बारातियों को चोटें भी आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उन्नाव शहर के मोहल्ला किला निवासी रज्जब अली के बेटे हसमत अली की बारात बुधवार को बांगरमऊ के मोहल्ला नौबतगंज जा रही थी। बारातियों को लेकर जा रही तीन बसें देर शाम करीब सात बजे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर चकलवंशी कसबा पहुंची, तभी अटवा गांव निवासी संतोष व गुड्डू ने बस को हाथ देर रुकवाने का प्रयास किया। बस चालक ने नहीं रोका तो संतोष ने बस में पत्थर मार दिया। इसपर बस चालक ने बस रोकी और बारातियों ने संतोष व गुड्डू को पीट दिया। तीनों बस जैसे ही बांगरमऊ की ओर बढ़ीं संतोष ने अटवा गांव में फोन कर अपने साथियों को घटना की सूचना दे दी। गांव से करीब दो दर्जन युवक सड़क पर आ गए और बसों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए इसके बाद तीनों बसों की लाइटें तोड़ डालीं। पथराव में बारातियों में शामिल उन्नाव के मोहल्ला किला निवासी अब्दुल हमीद (55) और मो. फारुख (60) घायल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बारात में शामिल महिलाओं से भी अभद्रता की। सूचना पर सफीपुर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार खरे मौके पर पहुंचे तो पथराव करने वाले युवक भाग निकले। हसमत अली की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के मुख्य आरोपी संतोष व गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें