फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत, दो बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि कुछ ही दूरी पर जानवर चरा रहे दो बच्चे झुलस गए। अचलगंज थानाक्षेत्र के जगतखेड़ा गांव निवासी शिवमोहन की पत्नी चंदा (28) बुधवार को गांव के बाहर खेत में धान की फसल की सिंचाई कर रही थी। शाम करीब तीन बजे बरसात होने लगी तो चंदा खेत के पास ही आम के पेड़ के नीचे बैठ गई। इसी दौरान बिजली गिरने से चंदा की मौत हो गई। वहीं, कुछ ही दूरी पर मौजूद इसी गांव के विजयपाल का बेटा हिमांशु (6) और विश्राम का बेटा सोनू (10) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें