फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को नहीं मिल रहा मिड-डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। विकास खंड के ग्राम ककरिहापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय अव्यवस्थाओं का शिकार है। शिक्षा सत्र शुरू हुए करीब दो माह का समय बीत गए, लेकिन मिड-डे मील योजना संचालित नहीं हो सकी है। बच्चों को बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था भी नहीं की गई है। विकास खंड के ग्राम ककरिहापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थापना पिछले शिक्षासत्र में की गई है। मौजूदा समय मेें इस विद्यालय में 50 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभी तक रसोइया का चयन भी नहीं हो सका है। इसके अलावा यहां न तो अनाज मुहैया कराया जा रहा है और न ही कनवर्जन कास्ट। बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय की इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें