फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटी, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला अनवार नगर में टूट कर गिरे एचटी लाइन के तार की चपेट में आने से युवक झुलस गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने तार की मरम्मत करने गए बिजली कर्मियों को भाग दिया। शहर के मोहल्ला अनवार नगर निवासी चंदन (25) पुत्र डगरू शनिवार दोपहर ककरहाबाग के पास जानवर चरा रहा था। इसी दौरान एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया और चंदन उसकी चपेट में आकर झुलस गया। जानकारी होने पर परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र फोनकर कर घटना की सूचना दी। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद परिजनों ने चंदन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आया युवक, मौत
बांगरमऊ। टुल्लू पंप दुरुस्त करते समय शनिवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोसी थाना फतेहपुरचौरासी के ग्राम जमुनिहाकच्छ के मजरा उधुमपुरवा निवासी मूलचंद्र का पुत्र सुक्खीलाल अर्से से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारनगर निवासी अपने बहनोई बच्चूलाल पुत्र बाबूलाल कुशवाहा के यहां रहा था। सुक्खीलाल शनिवार सुबह दुकान की दीवार में हुए प्लास्टर की तराई करने के लिए विद्युत लाइन से जोड़कर टुल्लू पंप दुरुस्त कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें