फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी, नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से आई टीम ने शुक्रवार को शहर के 11 मेडिकल स्टोर्स में छापेमारी छह नमूने लिए। वहीं संचालकों को तीन दिन में बिल, स्टाक बाउचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, टीम के आने की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक ताला डालकर निकल गए। टीम ने बंद स्टोर संचालकों पर भी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल प्रभारी एलके सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर ड्रग इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव व लखनऊ के औषधि निरीक्षक एसएन गुप्ता ने 9 फुटकर और 2 थोक दवा दुकानों में एक साथ छापा मारा। टीम सबसे पहले जिला अस्पताल के सामने स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर पहुंची। यहां पर जांच पड़ताल की। दवाओं का खरीद रजिस्टर के साथ बिल मांगे। टीम को जांच के दौरान कई दवाएं मानक पर खरी न उतरने पर नमूला ले लिया। इसके बाद टीम पांडेय मेडिकल स्टोर पहुंची। यहां पर भी चेकिंग कर जांच पड़ताल की। दवाओं की एक्सपाइरी डेट चेक की। थोक दवा विक्रेताओं में शामिल रामपुरी स्थित एपी एंड संस के यहां भी टीम ने निरीक्षण किया। यहां भी दवाओं के नमूने लिए। इन दुकानों के अतिरिक्त टीम ने आधा दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न मेडिकल स्टोरों से सीफोडाक्सीन, डाइक्लो, पैरासिटामॉल, रोसेक्स सीरफ समेत 6 नमूने लिए। जांच अधिकारियों ने बताया कि सभी मेडिकल संचालकों को दवाओं के बिल, स्टाक के बाउचर तीन दिन में संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। लिए गए सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें