उन्नाव। चुनाव के बाद से बिजली न आने से परेशान बिछिया विकासखंड के जमुका गांव के लोगों ने बुधवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से गुहार लगाई। बताया कि उन लोगों ने चुनाव में सपा को वोट नहीं दिया, जिस कारण गांव के ही एक दबंग ने कई घरों की बिजली कटवा दी।
एक्सईएन को दिए पत्र में बताया कि उनके गांव में रहने वाला एक सपा नेता के घर के बाहर ट्रांसफार्मर रखा है। आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के चुनाव हार जाने के बाद उक्त सपा नेता ने ग्रामीणों के साथ गाली गलौज की। साथ ही एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर आरोप लगाया कि उन्होंने सपा प्रत्याशी को वोट न देकर भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया। इससे नाराज होकर बिजली काट दी। इसका जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। एक्सईएन को शिकायत करने पहुंचे लोगों में देव नारायण पाल, रामपाल, रमेश यादव, राम नारायण यादव आदि मौजूद रहे।