फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो युवक झुलसे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में दो युवक संदिग्ध हालात में आग से झुलस गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जुराखनखेड़ा निवासी सुधीर तिवारी (26) पुत्र रामशंकर मंगलवार सुबह करीब दस बजे संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गया। आग लगने के बाद सुधीर चीखते हुए घर से बाहर निकला। बेटे को आग में लपटा देख बचाने के प्रयास करने में उसकी मां भी झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे कानपुर लेकर जा ही रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक सुधीर रसोई में चाय बना रहा था तभी गैस रिसाव होने से आग लग गई जिससे वह झुलस गया। वहीं मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते सुधीर ने खुद को आग लगा ली। सुधीर की पत्नी प्रीती गर्भवती है।
एक अन्य घटना में बीघापुर थानाक्षेत्र के ओसियां गांव निवासी दीनानाथ (35) पुत्र अंबिका संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गया। उसे बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक दीनानाथ की पत्नी फूलमती मंगलवार सुबह स्टोव पर खाना बना रही थी। वह शौच के लिए चली गई तो दीनानाथ स्टोव को तेज करने के लिए उसमें और हवा भरने लगा। इसी दौरान स्टोव फटने से दीनानाथ गंभीर रूप से झुलस गया। कुछ रिश्तेदार परिवार में विवाद की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें