फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका देख भेष बदल लेते हैं मोदी: शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के पीडब्लूडी, सिंचाई और सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के साथ कांग्रेस और बसपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी मौका देख कर भेष बदल लेते हैं। वह पार्टी की लहर के नाम पर देश को जनता को केवल धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के कब्बाखेड़ा स्थित अरोड़ा रिसार्ट में मंगलवार को आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे लोकनिर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा देश में भाजपा की लहर जैसा कुछ नहीं है। लहर के नाम पर जनता को केवल बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर भी हमला बोला। कहा अपने शासनकाल में जब वह सड़कों पर निकलती थीं तो कर्फ्यू जैसी स्थिति हो जाती थी। उपलब्धियां गिनाते हुए कहा सपा सरकार ने किसानों के हित में सिंचाई को मुफ्त किया जबकि बसपा शासन में किसानों को खाद तक नहीं मिल पाती थी। बसपा शासन में अनाज के नाम पर अफसर कमीशनखोरी कर रहे थे। शिवपाल सिंह ने तंज कसते हुए कहा जिस गुजरात माडल को नरेंद्र मोदी पेश कर रहे हैं उसी गुजरात पर 1 लाख 73 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा है। शिवपाल सिंह ने शिक्षामित्रों को उनकी समस्या का जल्द हल निकालने का आश्वासन दिया। वह कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार पर ज्यादा कुछ बोलने से बचते दिखे। केंद्र सरकार को समर्थन देने पर सफाई देते हुए कहा सपा ने न्यूक्लियर डील पर संप्रग सरकार का इसलिए समर्थन किया था ताकि देश बिजली संकट से मुक्त होने के साथ परमाणु शक्ति संपन्न हो सके। उन्होंन केंद्र में थर्ड फ्रंट सरकार बनने का दावा करते लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना व उन्नाव सदर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मनीषा दीपक को जिताने की पुरजोर अपील की।
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला, लोकसभा प्रभारी विजय सिंह यादव, लोकसभा सीट से पर्यवेक्षक रामलाल अकेला, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री सुनील सिंह यादव व पार्टी विधायकों कुलदीप सिंह सेंगर, उदयराज यादव, सुधीर रावत, बदलू खां के साथ जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने विरोधी दलों पर प्रहार करते हुए
विज्ञापन

लोकसभा प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला व सदर विधानसभा प्रत्याशी मनीषा दीपक के समर्थन में वोट मांगा। इस दौरान सीके त्रिपाठी, रमेश सिंह, राजेश यादव, धर्मेंद्र यादव, मदन सिंह, सोनी सिंह परिहार, रामकिशोर पाल, रामबरन पाल कोटेदार, लाला प्रधान, अमर सिंह पाल, रामनिवास प्रधान, मथुरा प्रधान, सतीश पाल, अशोक पाल, बउआ पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें