फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद छात्रा का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के युवक ने नौकरी का झांसा देकर एक ग्यारहवीं की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर, अपनी पत्नी बताकर आशियाना के रुचिखंड में एक किराए के मकान में दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। यही नहीं, खुद को बचाने के लिए उसने पत्नी की खुदकुशी की कहानी गढ़ी और बृहस्पतिवार को थाने जा पहुंचा। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर छात्रा का शव बरामद कर कथित पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस की मानें तो छात्रा का शव कमरे के फर्श पर चटाई पर पड़ा था। उसे रजाई से ढका गया था। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर कथित पति के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ आशियाना का कहना है कि, छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में दुष्कर्म व हत्या की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसओ अशियाना सुधीर कुमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सआदतगंज में यासीनगंज के मौअज्जमनगर निवासी सचिन कुमार मौर्या ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि, उसने तीन दिन पूर्व आशियाना रुचिखंड 2/341 के अजय कुमार के मकान में किराए का कमरा लिया था। कमरे में पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई। वहां पुलिस को कमरे में बाहर से ताला लटका मिला। पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे के फर्श पर पड़ी लाश बरामद की। पुलिस की मानें तो लाश फर्श पर चटाई पर रखी थी। शव को रजाई से ढक दिया गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सचिन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सचिन पुलिस को इधर उधर की कहानी सुनाता रहा। पूछताछ में मृतका की पहचान उन्नाव के अजगैन क्षेत्र निवासी किशोरी के रूप हुई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर मृतका के पिता व अन्य रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। पिता ने बताया कि, उसकी बेटी ग्यारहवीं की छात्रा थी। बीते 10 दिसंबर की शाम दादी की दवा लेने गई थी। तभी से लापता थी। गुमशुदगी की तहरीर अजगैन पुलिस को दी। मगर, वहां मामला दर्ज नहीं किया गया। पिता ने अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान मालिक अजय ने पूछताछ की। उसने बताया कि, सचिन से पूर्व परिचित था। बीते 10 दिसंबर को सचिन रुचिखंड के अपने साथी संतोष व सूरज के साथ आया और एक माह पूर्व शादी का हवाला देकर किराए पर कमरा मांगा जिस पर उसे फर्स्ट फ्लोर पर एक कमरा किराए पर दे दिया। उसी रात करीब 7.30 बजे सचिन अपनी पत्नी के साथ आया और कमरे में चला गया। दूसरे दिन भी दोनों कमरे से नहीं निकले। फिर शाम चार बजे सचिन मकान मालिक से यह कहकर निकला कि काम से बाहर जा रहा है। रात तक वापस आ जाएगा। उसके बाद वह नहीं लौटा।
विज्ञापन

मकान मालिक ने फर्स्ट फ्लोर जाकर पड़ताल नहीं की। पुलिस सचिन से पूछताछ कर रही है। एसओ आशियाना का कहना है कि, पूछताछ में प्रकाश में आया है कि, सचिन की एक दोस्त के जरिए लड़की से जान पहचान हुर्ठ थी। नौकरी का झांसा देकर सचिन ने उसे अपने जाल में फंसाया कर लखनऊ लाया था। छात्रा से सचिन की पहचान कराने वाले युवक की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मगर, सचिन का कमरे में ताला बंद कर दो दिन गायब रहना। छात्रा के फर्श पर पड़े होना एवं ऊपर से रजाई से ढका होना संदेह पैदा कर रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें