फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकिम हुए सख्त तो खुले फर्जीवाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नियम-कायदे ताक पर रखकर गैरकानूनी काम करने वाले आठ लोग
विज्ञापन

आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गए। चार मामलों में अधिकारियों ने अलग-अलग पुलिस थानों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामलों की तफ्तीश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सभी गोरखधंधे विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहे थे। अफसरों के सख्ती करने पर खुलासे होने लगे। डीएम ने मामलों में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हसनगंज तहसील में 40 साल के युवक ने 2007 में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास किया। एसडीएम ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील के अहरा डंडिया गांव निवासी मेवालाल पुत्र सरजू प्रसाद ने एसडीएम कार्यालय में नोटरी हलफनामा देकर जनवरी 2007 में जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का प्रार्थना पत्र दिया। जांच के दौरान एसडीएम शेरी ने पाया आवेदन में जिस व्यक्ति की फोटो लगी है उसकी उम्र काफी ज्यादा है। उन्होंने प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कोई प्रूफ देने को कहा तो मेवालाल ने जनवरी 2007 में जारी अपना वोटर आईडी दिखाया। वोटर कार्ड में जारी करने की तिथि तक उसकी उम्र 34 साल दर्ज पाई। आशंका है वोटर कार्ड भी फर्जी तरीके से बनाया गया। एसडीएम ने आवेदक मेवालाल और नोटरी हलफनामा बनाने वाले सफीपुर निवासी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आवेदक मेवालाल को पुलिस ने मामले में गिरफ्तार कर लिया सोहरामऊ थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस खाद बेचने का मामला पकड़ा गया है। आशंका है बेची जा रही खाद में कई बोरियां नकली हैं। जिला कृषि अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के जैतीपुर गांव में नकली खाद बेचने की की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा ने छापा मारा। दुकानदार रजा मोहम्मद खाद बेचने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जांच में पता चला बोरियों में मिलावटी खाद है। कृषि अधिकारी के निर्देश पर खाद के नमूने सील किए गए हैं। उन्होंने सोहरामऊ थाने में रजा मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजगैन (उन्नाव)। थाना क्षेत्र में सपा नेता अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई करा रहा था। पुलिस ने जेसीबी और डंपर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। अजगैन थाना क्षेत्र के भौली गांव के पास कई दिन से मिट्टी की खुदाई की जारही थी। सूचना पर बुधवार शाम अजगैन थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने छापा मारा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले खुदाई कर रहे लोग मिट्टी लदे डंपर छोड़ कर भाग निकले। पुलिस को गांव के पास झाड़ियों में जेसीबी खड़ी मिली। जबकिडंपर चालक सड़क किनारे मिट्टी उतारकर भाग रहा था। पुलिस ने पीछा कर डंपर चालक और खुदाई करा रहे सपा नेता के मुनीम को हिरासत मेें ले लिया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया मुनीम और डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। थाना सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पर डंपर व जेसीबी छोड़ने के लिए दबाव डाला गया। मामले की चर्चा होने पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। लखनऊ से आई विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में छापा मारकर तीन लोगों को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली विभाग के प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने बुधवार को अब्दुल्लापुर गांव में छापा मारा। गांव के जुगराम , देवेंद्र और कृपाशंकर को बिना कनेक्शन लिए कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा। प्रवर्तन दल प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव ने तीनों लोगों के खिलाफ सफीपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें