फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने अस्पताल में बनेगा शापिंग कांपलेक्स और आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खाली पड़े पुराना अस्पताल परिसर में शापिंग कांपलेक्स और आवास बनवाए जाएंगे। जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा सेवानिवृत्त महिला सफाईकर्र्मी की जगह संविदा/ठेके पर अन्य कर्मी को रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। उप्र विधान परिषद याचिका समिति में दिए गए आश्वासन संबंधी 4 परियोजनाओं पर चर्चा हुई जिस पर अधिकतर विधायकों और सदस्यों ने असहमति जताई।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-2 के अंतर्गत 86 परियोजनाओं जिनकी लंबाई 739.50 किलोमीटर को सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। अध्यक्ष ज्योति रावत ने सदन को अवगत कराया कि मानक के अनुसार पीएमजीएसवाई, राज्य वित्त व तेरहवें वित्त अनुदान के अंतर्गत जिन सदस्यों के प्रस्ताव पास प्राप्त नहीं हुए हैं उनसे प्रस्ताव प्राप्त कर कार्य येाजना में शामिल कर लिए जाएं। पुरवा विधायक उदयराज यादव ने मदाखेड़ा रोड का नाम शिव प्रसन्न बाजपेई रखे जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सदस्यों ने सहमति प्रदान की। हालांकि मात्र डेढ़ घंटे में ही बैठक समाप्त हो गई। बैठक में भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, सफीपुर विधायक सुधीर रावत, सदर विधायक दीपक कुमार के साथ जिला पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी हेमंत कुमार, अपर मुख्य अधिकारी हरिपाल सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें